कंटेंटमेंट प्लान स्केल डाउन
#RATLAM 08 मई 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आदेश जारी किए जाकर ग्राम नांदलेटा तथा रतलाम के बोहरा बाखल के कंटेंटमेंट प्लान स्केल डाउन किए गए हैं।
जारी आदेशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट क्षेत्र के प्रबंधन हेतु पुनरीक्षित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले की तहसील पिपलोदा के ग्राम नांदलेटा कंटेनमेंट जोन तथा रतलाम नगर के बोहरा बाखल कंटेनमेंट जोन में अंतिम पुष्ट मामला मिलने के बाद निरंतर 3 सप्ताह तक लैब द्वारा पुष्ट कोई मामला नहीं मिलने पर कंटेनमेंट प्लान स्केल डाउन किया जाता है। जोन में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन जो विशेष रूप से प्रतिबंधित किया गया था, वह समाप्त किया जाता है।
दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जारी आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। उक्त क्षेत्रों में कोविड- लक्षण संबंधी स्वास्थ्य सर्वे जारी रहेगा।
-------------------------
18 औद्योगिक इकाइयों को संचालन की अनुमति
रतलाम 08 मई 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शुक्रवार को जिले में 18 औद्योगिक इकाइयों को संचालन की सशर्त अनुमति जारी की गई।
इनमें भोपाल मोटर्स सालाखेडी, आदिनाथ मेन्युफेक्चर्स शिवगढ, तिरुपति इण्डस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, कुसुम प्रोडक्ट औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, मोहम्मद अली वाहिद स्टोन क्रेशर नामली, सुजल इन्टरप्राइजेस कुम्हारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा, निर्मल इन्टरप्राइजेस आईटीसी कम्पाउण्ड औद्योगिक क्षेत्र जावरा, नेशनल पेट्रो केमिकल खाराखेडी, गोकुल इण्डस्ट्रीज दिलीप नगर, वुड क्राफ्ट औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, नीत इण्डस्ट्रीज खाचरौद रोड जावरा, लोटस टायर सालाखेडी, एल.के. काटन ईटावा माताजी, जय गुरुदेव इंटरप्राइजेस स्टोन क्रेशर बडावदा, राजलक्ष्मी होम इण्डस्ट्रीज करमदी रोड रतलाम, सांई प्रोडक्ट दिलीप नगर, विजय ट्यूब्स औद्योगिक क्षेत्र रतलाम तथा एस.पी. इण्डस्ट्रीज दिलीप नगर शामिल हैं।

1 Comments
अंन्तरसिग अंन्तरसिग
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें