*विजय उसी की होगी जो चरित्रवान होगा राम जी चरित्रवान थे इसलिए विजई हो गई और रावण चरित्रहीन था इसलिए समाप्त होग* 


सैलाना-  कसेरा धर्मशाला में सूर्यवंशी कसेरा कुमावत समाज बड़ी शाखा द्वारा चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का शनिवार को पंचम दिवसीय कथा में भगवताचार्य पंडित विनोद शर्मा भदवासा वाले ने राम के विवाह का मार्मिक चित्रण किया। कथा में शर्मा जी ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को राम का विवाहोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि त्रेता युग में पृथ्वी पर राक्षसों का अत्याचार अपने चरम पर था। उस समय मुनी विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा करने के उद्देश्य से अयोध्या के राजा दशरथ से उनके पुत्रों राम व लक्ष्मण को मांग कर ले गए। यज्ञ की समाप्ति के बाद विश्वामित्र को जनकपुरी के रास्ते से वापसी आने के समय जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर की जानकारी मिली। मुनी जी राम व लक्षमण को लेकर स्वयंवर में पधार गए। सीता स्वयंवर में राजा जनक ने घोषणा की कि जो भी योद्धा शिवजी के धनुष को तोड़ देगा उसके साथ सीता का विवाह पक्का कर दिया जाएगा।


भगवान राम ने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए बिना कुछ कही वनवास स्वीकार किया राम जी से पुत्र धर्म सीखिए माता सीता ने महलों को छोड़ अपने पति के साथ के लिए सीता माता से स्त्री धर्म लक्ष्मण जी जीव है उन्होंने सब कुछ छोड़ भगवान की भक्ति के लिए लक्ष्मण जी से भक्ति किसी करनी है भगवान की है सीखिए और भारत जी ने अपने बड़े भाई के लिए अपने राज्य को समर्पण किया स्त्री भाई-भाई का प्रेम सीखना हो तो भारत की से सीखिए रावण सब बात में भगवान राम से आगे था लेकिन चरित्र उसका अच्छा नहीं था इसलिए वह मर गया भगवान राम का चरित्र अच्छा था इसलिए आज उनका चरित्र गाया जाता है इस संसार में जिसका चरित्र अच्छा होगा उसी का इतिहास लिखा जाएगा‌। 

कथा में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।