रूप चौदस पर निखरे रूप,
यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
सैलाना। बुधवार को नगर में रूप चौदस के दिन ब्युटी पार्लरो पर भीड़ नजर आई। पार्लरो पर युवतियां व महिलाओ की बड़ी तादाद में अपनी बारी का इंतजार करती देखी गई। ब्युटी पार्लर पर महिलाए व युवतिया रिलेक्सेशन हर्बल ट्रीटमेन्ट के साथ आईब्रो, फेशियल, हेयर कटीगं, मेनिक्युयर, पेडीक्युयर, फेशियल मेहन्दी आदी के लिये बड़ी तादाद में आई। हैयर सैलूनो पर युवाओं ने भी अपने चेहरे का रूप निखारा।
त्योहार होने से बाजार में भी काफी चहल पहल दिखी।
सैलाना। बुधवार को रूप चौदस के दिन त्यौहार होने के कारण काफी भीड़ दिखाई दी। दिन भर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहै इसलिए थाना प्रभारी प्रथ्वी सिंह खलाटे स्वयं दल बल के साथ नगर मे बनाए गए ट्राफिक कंट्रोल पांईट पर भ्रमण करते देखे गए। थाना प्रभारी ने बताया की सुरक्षा की द्रष्टि से नगर के हर प्रमुख चौराहे पर जवान तैनाद है।
खुब बिकी मेहन्दी व पशु श्रंगार सामग्री।
ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान अपने पशुओ को सजाने के लिए पशु श्रृंगार सामग्री व मेंहदी प्रचुर मात्रा में खरीदते देखे गए। इधर मिठाई, बर्तन, रेडीमेड कपड़े, सोने, चांदी, दोपहिया वाहनों के शोरूम सहीत अन्य दुकानो पर भारी तादाद में भीड़ देखी गई।
महिलाओ व बलिकाओ ने घर के आँगन मे बनाई रंगोलीया।
सैलाना- दीपावली का त्योहार के चलते नगर कि महिलाओं व बालीकाओ ने अपने -अपने घरो के आगे आंगन मे रंग-बी-रंगी रंगोलीया बनाई।




0 Comments
एक टिप्पणी भेजें