जो बिना हेतु के हित करे वह सद्गुरू होते है।
सैलाना- तीर्थकर परमात्मा सभी के हित के लिये देशना देते है। सभी जीवों से प्रेम का भाव, सभी जीवों को पाप मुक्त बनाने का कार्य व सभी जीवों को परम लक्ष्य तक पहुचाने का कार्य हमारे प्रभु ने किया वे ही हमारे परमगुरू है। परमात्मा ने जो साधना करी उससे केवलज्ञान प्राप्त करा, उसका फल श्रावक प्राप्त करता है। प्रभु शासन की स्थापना कर, प्रथम सर्व विरती धर्म बताते है। इसमे पहला व्रत है सर्वथा प्राणातिपात विरमण व्रत, सभी प्राणीओं की रक्षा करना। श्रावक के 12 वृत होते है। पहले वृत के रक्षण के लिए बाकी के 11 व्रत है। महा भारत में कहां है युधिष्ठिर! एक तरफ कोई सुवर्ण का मेरु अथवा समस्त पृथ्वी का दान करे और दूसरी तरफ कोई जीव को अभयदान दे तो अभयदान का पड़ला भारी है।
बांधी मुठ्ठी आया था और हाथ पसारे जाएगा इस धरा का इस धरा पर सब धरा रह जाएगा। संकल्प से बड़ा कोई कल्पवृक्ष नहीं होता। जहाँ दृढ़ता वहां थकान नहीं मुस्कान होती है। बच्चों ने संकल्प लिया कभी न कभी व्रतों को धारण कर पथ पर आगे बढ़ेंगे। प.पू. अभित अनन्त शिशु शुद्धि प्रसन्नाश्रीजी म.सा., प्रवृद्धिश्रीजी म.सा, व समृद्धिश्रीजी म.सा. की निश्रा में प.पू. आगमोद्धारक सैलाना नरेश प्रतिबोधक आनंदसागरसूरिजी महाराजा के 150 वे जन्मदिन पर आज पांच महावतों का वर्णन करा। संघ के बच्चो के द्वारा नृत्य नाटीका की प्रस्तुतिया भी की गई। पंचपरमेष्ठी के एकासने में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें