घर में महिला की संदिग्ध मौत मायके पक्ष आने के बाद होगा पीएम।
रतलाम- रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के पलदुना में शनिवार दोपहर 2:00 बजे महिला के गिरने से मुंह की तरफ से खून निकल गया जिसे उसका पति नामली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जिसे तत्काल नामली के डॉक्टरों ने रतलाम ले जाने की सलाह दी उसके बाद महिला को उसका पति और अन्य परिजन उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मेडिकल कॉलेज से नामली पुलिस को सूचना मिली उसके बाद बीट प्रभारी एसआई के के पटेल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे हैं और मौके का पंचनामा बनाकर महिला के मायके पक्ष महाराष्ट्र सूचना कर दी गई है मायका पक्ष वालो के आने के बाद ही महिला का पीएम होगा बीट प्रभारी पटेल ने बताया कि मृतिका महिला 26 वर्षीय सपना पत्नी गोविंद धाकड़ की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी पति का कहना है कि कुछ काम करते वक्त गिरने की वजह से मुंह की तरफ खून आया और उसकी मृत्यु हो गई है पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और मायका पक्ष आने के बाद ही पीएम कराने की बात कही गई है नव विवाहिता होने के कारण इस मामले की ग्रामीण एसडीओपी भी जांच कर रहे हैं।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें