सैलाना बाईपास पर पिकअप वाहन ने बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल। 

 पिकअप वाहन चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर हुआ फरार। 

 गंभीर घायल युवक के पैर का पंजा पिंडली के यहां से गायब, पुलिस ने किया तलाश

 घायल को भेजा अस्पताल

सैलाना 17 जून। जिले के रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर सैलाना के बाई पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक घटना के बाद से फरार हो गया है। दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सैलाना बाईपास पर पिकअप वाहन क्रमांक MP43 G 1764 ने बाइक सवार गौरव पिता मुन्ना कुमावत को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में गौरव के पैर का पंजा पिंडली के नीचे का गायब हो गया है। मौके पर भी नहीं मिला है। पुलिस उसकी खोज कर रही थी, दूर सड़क किनारे वह मिल गया।


 *मोके से वाहन चालक फरार* 

घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।