*सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में बसंतोत्सव पर्व मनाया गया |*
अज्ञानता से हमे तार दे माँ
'हे शारदे माँ.. अज्ञानता से हमे तार दे माँ .. ' माँ सरस्वती की आराधना करते हुए सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर भक्ति और उत्साह से बसंत पंचमी का पर्व मनाया |
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत और माध्यमिक शाला प्रभारी नीता बैरागी ने बसंत पंचमी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्या अध्ययन और ज्ञान अर्जित करना यही एक विद्यार्थी का धर्म भी है और कर्म भी | इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तिलक लगाकर कर बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दी गयी |कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया |
विद्यार्थियों द्वारा बसंत ऋतु का अभिनंदन करते हुए गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गयी |
कार्यक्रम का संचालन किरण देदरा ने किया |
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वैभव दुबे , अशोक सिंह गौर जुझार सिंह राठौर, ऋषिकांत देवडा, रेव सिंह वसुनिया, एल एन प्रजापत, कमलेश पाटीदार,अमित वर्मा, योगेश परमार, महेश वर्मा, रवि जोनवेल, सुरेश चंद्र बानिया, कैलाश मकवाना ,दिग्विजय सिंह ,निशा सिसोदिया, श्वेता नागर शिखा शुक्ला, ज्योति करंजिया और पूजा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें