सैलाना (निप्र)- मीसाबंदी स्वर्गीय श्रेणिकमल चंडालिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न रचनात्मक व सेवा कार्य कर उनका स्मरण किया। चंडालिया सैलाना क्षेत्र के इकलौते ऐसे नेता रहे हैं जो पूरे 19 माह आपातकाल के दौरान जेल में रहे।

चंडालिया की स्मृति में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती मरीजों को फल बिस्किट तथा पोषण पुनर्वास केंद्र के कुपोषित बच्चों को पोषक आहार वितरित किया गया। सेवा बस्ती में जाकर भी जरूरतमंदों को जरूरी चीजें प्रदान की गई। नगर के देवालय में पक्षियों के लिए सकोरे वितरित भी किए गए। इस अवसर पर पिपलोदा नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी, पटेल सुनील राज शर्मा, रमेश बैरागी, वर्दीचंद पाटीदार, ललित कसेरा, मंगलेश परमार, प्रतीक झरिया, मोडीराम पाटीदार, विपिन जैन, रवि चंडालिया, जलज चंडालिया, नंदकिशोर कुमावत, राजेंद्र राठौड़, प्रदीप गुर्जर, यश जाट आदि उपस्थित थे।