अहंकारी रावण के बहन के साथ मनाई विजयादशमी।

बाण लगते ही धू-धू कर जलने लगा रावण



सैलाना- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में विजया दशमी पर नगर परिषद द्वारा 31 फिट के रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


रावण दहन के पहले स्थानीय रघुनाथ द्वारा मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण तथा जानकी की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में नगर के गणमान्य लोगों नें शिरकत की। जहा स्कूल के मैदान में पहुंचने के बाद नगर परिषद द्वारा पटाखों से शानदार आतिशबाजी की गई जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण पर एक तीर से निशाना लगाया तीर रावण के पुतले पर लगते हैं धु-धु कर जलने लगा ओर पुतले से जोरदार आतिशबाजी होने लगीं। देखते ही देखते अहंकारी रावण का दहन हो गया ।


    इस अवसर पर एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार वंदना किराड़े, एसडीओपी ईडला मौर्य, मुख्य नगर परिषद अधिकारी गोविंद पोरवाल, थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर नगर परिषद कर्मचारीगण उपस्थित थे।