सैलाना से नितेश राठौड़
न्यायालय में नेशनल लोक अदालत मे कई प्रकरणों का हुआ निराकरण।
सैलाना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सैलाना न्यायालय में आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए न्यायाधीश सपना भारती कतरोलिया ने बताया कि न्यायालयों में बैंको के कुल प्रकरण 1793 में से 31 प्रकरणों का मौके पर निराकरण हुआ। तथा रूपये 10,81,500, की वसुली हुई। वही नगरपरिषद के 210 प्रकरणों मे से 119 प्रकरणों का मोके पर ही निराकृत हुआ। इसमे कुल राशि 258232 वसूली हुई। बी.एस.एन.एल में 1 प्रकरण का निराकरण हुआ 5580 वसुली हुई।
न्यायाधीश सपना भारती कतरोलिया की खंडपीठ में 8 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
न्यायाधीश गजेंद्र रावत की खण्ड पीठ में केस 15 निराकृत। एवं न्यायाधीश श्रैया शर्मा की खंडपीठ मे 7 प्रकरण निराकृत हुए है। कुल 30 प्रकरण का निराकरण हुआ।
न्यायाधीश सपना भारती कतरोलिया ने बताया कि प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण के साथ-साथ झूला बाई पति मदन निवासी चंद्रगढ़ व सुनीता पति मुकेश निवासी सांकड़ दोनों जोड़ों को न्यायालय से प्रकरण का निराकरण कर साथ साथ घर भिजवाया एवं व अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणो का निराकरण भी किया गया।
न्यायाधीश गजेंद्र रावत ने बताया कि राजीनामा होने पर शासन द्वारा दी गई छूट का लाभ भी पक्षकारो को दीया गया। न्यायालयों में प्रचलित मुकदमों के शीघ्र निराकरण हेतु लोक अदालत एक कारगर कदम है । यहा आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण किया जाता है तथा पक्षकारों को स्थाई समाधान मिलता है।
इस अवसर पर बैको के शाखा प्रबंधक, सुनील सिंह खेर सहायक जिला अभियोजन अधिकारी व न्यायालय कर्मचारी व अधिवक्तागण एवं आसपास गांव के पक्षकार गण आदि उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें