नितेश राठौड़

सैलाना महाविद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं का  सम्मेलन 



सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में दिनांक 8 फरवरी 2022 को दोपहर 12:30 पर कान्फ्रेंस हाल में महाविद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं का एक मिलन समारोह  का आयोजन किया गया।  सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एससी जैन ने करते हुए कहा कि पूर्व छात्र महाविद्यालय की संपत्ति होते हैं। जिनके अपने अनुभव होते हैं ,उनके विचार महाविद्यालय के विकास एवं प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं। आज की बैठक में पूर्व छात्र तन मन धन से महाविद्यालय के विकास में प्रतिभागी बने इस पृष्ठभूमि को लेकर इस समारोह का आयोजन किया गया । आइक्यूएसी के प्रभारी डॉ मनोहर जैन ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए  प्रेरित किया कि आज आप स्वयं सक्षम हैं तथा समर्पित है इसलिए आपके सपनों के कालेज का विकास आपके द्वारा कैसे हो इस हेतु सुझाव देकर आर्थिक सहयोग भी करें।  डॉ. सौरभ ई. लाल, डॉ. अशोक रावत, डॉ. माल सिंह चौहान एवं श्री शैलेंद्र पिपरिया के अथक प्रयास से यह आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सौरभ लाल ने किया तथा आभार महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ माल सिंह चौहान ने किया । सम्मेलन को पूर्व छात्र एवं महाविद्यालय के संस्थापक विद्यार्थी पिंकी यादव, इंद्रेश चंडालिया, भंवर सिलावट, मंगलेश कसेरा एवं कुमारी जया मालवीय ने संबोधित किया । इस अवसर पर प्रोफेसर अनुभा कानडे ,प्रोफेसर रविकांत चौहान, प्रोफेसर भूपेंद्र मंडलोई, प्रोफेसर शैलेंद्र पिपरिया, प्रोफेसर क्रष्णा अग्रवाल, डॉ एसएस रावत डॉ विजय शर्मा,भंवर जी, कांतिलाल परमार ,

महाविद्यालय के  पूर्व छात्र प्रितेश ओझा, कैलाश परिहार, अजय कुमावत, संदीप कुमावत, हेमंत कुमावत, जितेंद्र दया, नरेंद्र जोशी, परवेज मंसूरी, काजल पाटीदार, सुमन पोरवाल, रीना पाटीदार एवं अन्य पूर्व छात्र- छात्राओं ने उपस्थित थे।