ह्युण्ड्ई पाकिस्तांन द्वारा कश्मीर की आजादी के समर्थन में किए गए ट्वीट का भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से विराध शुरू हो गया है।
ग्राम कुशलगढ़ के फतेहलाल पाटीदार ने ह्युण्डई कार की बुकिंग को केंसिल कर टवीट की कड़े शब्दों में निंदा की है। दरअसल ह्युंडई पाकिस्तान ने कश्मीर की आजा‍दी के लिए जान देने वाले नवयुवकों की मौत को शहादत बताते हुए एहतराम किया है।इसको लेकर ह्युंडई भारत से सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल करने वालों को ट्वीटर पर ब्लॉक करना शुरू करते हुए इस ट्वीट को प्रायवेट कर दिया। ग्रामीण फतेहलाल पाटीदार का कहना है कि हम भारतीय है तथा भारतीयता का विरोध करने वाले सभी को आतंकवादी मानते हैं, ह्युंडई ने कश्‍मीर जैसे संवेदनशील प्रकरण में स्वयं को शामिल कर भारत का विरोधी कार्यवाही की है। ग्राम कुशलगढ़ के फतेहलाल पाटीदार ने स्पष्ट किया कि हमारे भारतीय सैनिकों की शहादत की खिलाफत कर कार कंपनी ने सैनिकों का अपमान किया है, जिसका प्रत्येक भारतीय नागरिक को विरोध करना चाहिए। ह्युंडई को सबक सीखाने के लिए इस कंपनी के वाहनों की खरीदी को रोक देना चाहिए, जिससे कंपनी को भारतीयता का एहसास हो सके। कंपनी के विरोध में ग्रामीणों ने इस कंपनी के वाहनों को कचरा गाड़ी बना लिया है तथा कचरा गाड़ी का फोटो ह्युं‍डई को रिट्वीट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में भारत सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए तथा ह्युंडई कंपनी को सबक सीखाने के लिए कार्यवाही करना चाहिए।