समर्पण दिवस के रूप में मनाई प.उपाध्याय की पुण्यतिथि उपाध्याय का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक - गुडरखेड़ा
पिपलौदा - भाजपा मंडल द्वारा प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। नगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्र व समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके चिंतन व विचार हमे प्रेरित करते है।कार्यक्रम में पूर्व न.प.अध्यक्ष अतुल गौड़, नगर भाजपा अध्यक्ष मूकेश मोगरा, चन्द्र प्रकाश पालीवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान आर्थिक शुचिता एवं स्वालंबन हेतू समर्पण निधि का शुभारम्भ कर शक्ति केंद्र प्रभारी को रशीद कट्टे का वितरण कीया गया। समर्पण निधि के मंडल प्रभारी प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा शुचिता से कार्यकर्ता एवं जनता के दान से चलती है भाजपा कार्यकर्ता शुचिता के लिए हर बूथ पर जन - जन से सहयोग लेगी।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष गोरव टांकवाल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मण्डल मंत्री लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, नारायण धनगर, बाबुलाल साईराम, सांसद प्रतिनिधि संजय पूरी गोस्वामी, आईटी प्रभारी मनमोहन सिंह राणा, प्रवीण सिंह राठौर, देवेंद्र शर्मा, दिव्यांशु शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन प्रवक्ता प्रफुल जैन ने किया आभार कार्यालय मंत्री महेश बोहरा ने माना।