पिपलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम रीछादेवड़ा से गतदिनों चोरी हुई सोयबिन के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है।
पुलिस ने मामले में लिप्त 2 आरोपी सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है वही मामले में लिप्त चौथे फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।जांच अधिकारी शरीफ खान ने बताया कि रीछादेवड़ा निवासी फरयादी बगदीराम पिता चम्पालाल पोरवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कोई अज्ञात चोर उनके घर मे रखी 45 हजार रुपये कीमत की 8 बोरी सोयाबीन की चुरा कर ले गये है।फरयादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जाँच चल रही थी।जाँच में गाव के ही धर्मेन्द्र पिता नानूराम राठौड़ से सन्देह के आधार पर पूछताछ की तो आरोपी धर्मेन्द्र ने अपने साथी नारायण सिंह पिता किशोरसिंह,विनोद पिता मुन्नालाल निवासी खोड़ाना सहित एक बाल अपचारी आरोपी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।आरोपी धर्मेन्द्र की निशानदेही पर मामले में लिप्त आरोपी विनोद तथा बालपचारी से चोरी की गई सोयाबीन तथा चोरी में उपयुक्त मोटरसाइकिल और महेंद्र पिकप वाहन जप्त कर गिरफ्तार किया तथा आरोपी धर्मेन्द्र सूर्यवँशी और विनोद को जावरा न्यालय में पेश किया जहां से दोनो को जेल भेज दिया वही बाल अपचारी आरोपी को रतलाम बाल बन्दी ग्रह भेजा गया है।फरार आरोपी नारायणसिंह पिता किशोरसिंह की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम दबिशें दे रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। *इनकी रही भूमिका* आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजू परिहार,आरक्षक रविंद्रसिंह चौहान,प्रेमसिंह मीणा,नारायण सिंह,लक्ष्मण नागदा,हुकुमसिंह सहित सैनिक दशरथ की अहम भूमिका रही।