नितेश राठौड़

बार-बार समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक अमला उतरा सड़क पर



  सैलाना। गुरुवार को नगर में अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर, नवागत एसडीओपी शीला सुराणा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्ग पर नालियों के बाहर सामान फैला कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों की सामग्री जप्त कर नगर परिषद की ट्राली में भरकर नगर परिषद में लाएं। प्रशासन को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नगर में कई वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, तथा कुछ दुकानदार नाली के आगे बेंच, टेबल, स्टूल आदि लगाकर जगह घेर कर सामान विक्रय कर रहे हैं। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के मद्देनजर गुरुवार को प्रशासनिक अमला बस स्टैंड से कार्यवाही करता हुआ सदर बाजार, राजवाड़ा चौक, शिवगढ़ रोड तथा नाग बावजी के ओटले तक पहुंचा। प्रशासनिक अमले को देखकर कुछ दुकानदारों ने तो अपना सामान स्वेच्छा से समेटकर दुकान के अंदर रख ली। कुछ दुकानदार प्रशासनिक अमले से जद्दोजहद करते देखे गए। प्रशासन ने उनकी सामग्री जप्त कर नगर परिषद में भिजवा दी। अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर का कहना है कि इस बार सिर्फ चेतावनी दी जा रही है। अब यदि नागरिकों की ओर से शिकायत आती है तो वैधानिक कार्यवाही कर  दुकानदारों का सामान जप्त कर लिया जाएगा। 


 कार्रवाई के दौरान नवागत एसडीओपी शीला सुराणा, तहसीलदार आनंद जायसवाल,थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनेश, नगर परिषद अधिकारी गोविंद पोरवाल, एएसआई मुकुट सिंह यादव, दिलीप रावत, कस्बा पटवारी बहादुर सिंह डोडियार, नगर परिषद के सुरेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य निरिक्षक दौलतराम मकवाना,हरिओम सिसोदिया। सहित पुलिस प्रशासनिक  अमला उपस्थित था।