श्री संघ, नवयुवक व महिला परिषद ने तपस्वी का किया बहुमान
पिपलौदा - शत्रुंजय गिरिराज की सात यात्रा पूरी करने वाले समाज के युवारत्न अर्पित बरमेचा, मनीष चन्द्रावत, सौरभ चन्द्रावत, कुलदीप गांधी, प्रिंस चन्द्रावत, अविनाश भंडारी का श्री संघ, अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक व महिला परिषद द्वारा नगर के श्री वर्धमान जैन स्थानक पर बहुमान किया। श्री संघ के रमेशचन्द्र बाबेल, शांतिलाल मोगरा, किशोर छाजेड़, संजय नांदेचा, नवयुवक परिषद अध्यक्ष महेश बोहरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन, जितेंद्र बाबेल, विशाल धींग, ऋषभ धींग, जितेश नांदेचा,यस सुराणा द्वारा बहुमान कर प्रतिक्रमण सामग्री भेट की गई। महिला परिषद उपाध्यक्ष मनीषा बोहरा, कोषाध्यक्ष कल्पना नांदेचा, अलकाबेन भंडारी सुधा नांदेचा मधुबाला बोहरा, मंजू बाबेल, गुणमाला धींग, उषा नांदेचा सुनीता मोगरा आदि द्वारा श्रीफल भेंट कर बहुमान किया।