नितेश राठौड़

श्री महालक्ष्मी मंदिर से निकाला चल समारोह


सैलाना (निप्र) श्री महालक्ष्मी मंदिर समिति सैलाना के तत्वाधान में 21 फरवरी सोमवार से महालक्ष्मी मंदिर जीर्णोद्धार होने पर पंच कुण्डात्मक महायज्ञ संपन्न होगा। 4 दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम में शिव परिवार स्थापना महोत्सव भी संपन्न होगा।


इस कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर में श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण से एक चल समारोह निकाला। चल समारोह मे ध्वज फहराते हुए युवा आगे आगे चल रहे थे।  महिलाएं पीछे नृत्य करते हुए चल रही थी। बस स्टैंड पर दिनेश कुमावत आसरा मित्र मंडल द्वारा व सेन्ट्रल बैंक के सामने विपीन कसैरा मित्र मंडल द्वारा चल समारोह का जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वगत कर स्वल्पाहार करवाया। नगर के एक मात्र महालक्ष्मी मंदिर पर इस धार्मिक आयोजन को लेकर धर्मालुओं में अपार उत्साह है। चल समारोह मे सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहा ।