घायल नील गाय को उपचार कर वन विभाग को सौपा छलांग लगाने के दौरान तारो में पेर फसने से हुई घटना
पिपलौदा - नगर के प्रतापगढ़ चौराहा (सैलाना रोड) स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने एक खेत मे नीलगाय का झुंड तार फेंसिंग को पार करते हुए निकल रहा था तभी एक नील गाय का छलांग लगाने के दौरान पेर तारों में उलझ गया व वह सिर के बल वहां गिर गई गर्दन व पैरों में चोट होने की वजह से वह उठ नहीं पा रही थी। नीलगाय को तड़पते देख आसपास के किसान इकट्ठे हो गए व उसे खड़ा करने का प्रयास किया लेकिन असफल हुए। अंधरूनी चोट गहरी होने की वजह से वह बैठ तक नही पाई। काफी देर तक मदद नही मिलने पर वहां खड़े नगर के बंटी बामनिया ने करीब 1 बजे पंछी बचाओ अभियान के जिलाध्यक्ष प्रफुल जैन को कॉल कर मामले की जानकारी दी। जैन तुरंत पशु विभाग के विकास खण्ड अधिकारी डॉ. मनीष कुमार अहिरवार, योगेंद्र वाखला के साथ मौके पर पहुचे। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल नील गाय का इलाज किया गया साथ ही इसकी जानकारी फारेस्ट विभाग को दी गई। सैलाना से विभाग का अमला मौके पर पहुचा व पंचनामा बनाकर नील गाय को इलाज के लिए ले गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नीलगाय का इलाज करवाकर उसे गोशाला में छोड़ा जाएगा ताकि उसकी देखरेख हो सके। जैन ने बताया कि किसानों की फसल को चौपट करने वाली व किसानों के लिए मुसीबत बनी नीलगाय को जब किसान ने तड़पते देखा तो किसान मदद के लिए आगे आये व नीलगाय की मदद की यही हमारी सनातन संस्कृति व संस्कार है जो हमे कभी नही भूलना चाहिए।