दो दिन निराहार रहकर युवाओं ने पूरी की 4,300 सीढ़ियों की चढ़ाई शत्रुंजय गिरिराज की सात यात्रा पूर्ण कर लौटने पर निकाला चल समारोह
दो दिन निराहार रहकर युवाओं ने पूरी की 4,300 सीढ़ियों की चढ़ाई
शत्रुंजय गिरिराज की सात यात्रा पूर्ण कर लौटने पर निकाला चल समारोह
पिपलौदा - दो दिन बेला यानि निराहार उपवास रखकर दादा आदिनाथ के पावन दरबार तीर्थाधिराज शत्रुंजय गिरिराज की चढ़ाई कर दुर्लभ सात यात्रा पूरी करने वाले समाज के पांच युवारत्नों के नगर आगमन पर जैन समाज द्वारा चल समारोह निकालकर उनका अभिनंदन किया गया।नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 व 15 फरवरी को गुजरात के पालीताना तीर्थ में सात यात्रा का धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। उक्त यात्रा का हिस्सा बनने के लिए पिपलौदा नगर से भी समाज के युवारत्न तरुण परिषद अध्यक्ष सौरभ चन्द्रावत, पूर्व अध्यक्ष अर्पित बरमेचा, सचिव मनीष चन्द्रावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप गांधी व प्रिंस चन्द्रावत 12 फरवरी को पालीताना पहुचे।14 फरवरी से बिना अन्न-जल ग्रहण किए शुरू हुई धार्मिक यात्रा के दौरान युवाओं ने 4 हजार 300 सीढ़ियों की चढ़ाई दो दिन की तय सीमा में पूरी कर पिपलौदा की धरा का धर्म ध्वज दादा आदिनाथ के पावन धाम में भी लहरा दिया। यात्रा पूर्ण कर पिपलौदा लौटने पर गुरुवार को समाजजनों द्वारा नगर में चल समारोह निकालकर उनका अभिनंदन कर बहुमान किया। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम स्थित मंदिर पर दर्शन वंदन कर नाका न.1 से प्रारंभ चल समारोह मुख्य मार्ग होते हुए श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पहुंचा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
*इन्होंने किया बहुमान* -
चल समारोह के दौरान तपस्वी रत्नों का त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ अध्यक्ष बाबुलाल धींग, वर्धमान श्री संघ अध्यक्ष महेश नांदेचा, पूर्व वाटिका अध्यक्ष शैलेन्द्र कटारिया, नवयुवक परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन, तरुण परिषद राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष कटारिया समाज के वरिस्ठ दिनेश चन्द्रावत, पारसमल धींग, बाबुलाल चन्द्रावत, विशाल धींग, पुनीत धींग, संजय बरमेचा, विजय जैन लाला, जयंतीलाल गांधी, मूकेश रुनवाल, धिरज रुनवाल, प्रकाश गांधी, विपिन नांदेचा, राकेश बरमेचा, जितेंद्र बाबेल, सोनू बरमेचा, नवल जैन, अशोक बोहरा, महेश कोठारी, राजकुमार भंडारी, प्रदीप भंडारी, किशोर छाजेड़, ज्ञानेंद्र कास्वा, संजय रिंकू नांदेचा, अनिल नांदेचा, राजेश भंडारी, लोकेश राठौर के साथ ही पूर्व नप अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल, अतुल गौड़, जगदीश पटेल, ईश्वरलाल वोरा, रवि वोरा, अश्विन गौड़, अनिरूद्ध गुर्जर, जितेंद्र व राजू चंद्रवंसी आदि ने बहुमान किया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें