33 लाख
कनाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ राहगीरों को जलजमाव से मिलेगी राहत पिपलौदा - क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय की अनुशंसा पर नगर के नाका न.1 से पुराना बस स्टैंड (ब्रिज) तक बनने वाले करीब 33 लाख रुपये के नाला निर्माण कार्य का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष मूकेश मोगरा,पूर्व पार्षद प्रफुल जैन,नारायण धनगर,प्रवीण सिंह राठौर द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर कार्य प्रारम्भ करवाया गया। नगर भाजपा अध्यक्ष मूकेश मोगरा ने बताया कि नगर में पहली बार यह नाला बन रहा है व इस नाले के बनने से सड़क पर जमा रहने वाले पानी की निकासी सीधे हो सकेगी व राहगीरों को जलजमाव से राहत भी मिलेगी। नगरवासियों ने इस सौगात के लिए विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लोकेश परमार, सचिन परमार, विशाल परमार, प्रामिश जैन, राजू प्रजापत, निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।