हिन भावनाओं का त्याग करने वाला मनुष्य है सच्चा हिंदू- संतश्री व्यास शेरपुर में दो माह से निकल रही प्रभात फेरी
पिपलौदा - पुत्र के कारण अगर माता-पिता की आखों में आंसू आते हैं तो भागवत गीता और रामायण जैसे ग्रंथ भी रो पड़ते हैं। पुत्र को ये समझना होगा कि उसे इतना बड़ा करने में उसके माता पिता ने कितने कष्ट सहे होंगे उक्त बात ग्राम शेरपुर में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर भागवताचार्य दिनेश व्यास (नीलकंठ धाम घटवास वाले) संतश्री ने उपस्थित जनमानस से कही। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य हिन भावनाओं का त्याग करता है वही हिंदू कहलाता है इसलिए गांव को गांव ही रहने देना शहर मत बनने देना वरना हिंदू संस्कृति का हनन हो जाएगा। ग्राम शेरपुर में २ माह पूर्व राष्ट्रीय संतश्री कमल किशोर नागर के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ था तब से शेरपुर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है शेरपुर की इस धरा पर मानव के साथ - साथ जानवर ने भी अपने व्यवहार को बदल दिया है। उनकी कथा की प्रेरणा से प्रतिदिन प्रातः काल ओम नमो भगवते वासुदेवाय उच्चारण के साथ प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं। मकर संक्रांति को 2 माह पूर्ण होने पर पूरे गाँव में बड़ा उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव के सभी मंदिरों की साज सज्जा की गई। वही गाँव में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई जिसका बड़ौदा वालो ने तेजाजी चौराहा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी मे उपस्थित भक्तों के लिए तेजाजी समिति द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। ग्राम वासियों ने भागवताचार्य संतश्री दिनेश व्यास का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया साथ ही गाँव के आंनद सिंह भंडारी,भोम सिंह कछावा,बद्रीलाल रांगड़, ईश्वर सिंह गोयल ने संत श्री को साल ओढ़ाकर, साफा बांधकर, श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम के अतिथि डॉ.भरत शर्मा का प्रभात फेरी समिति द्वारा प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मान किया। डॉ.शर्मा ने कहा की मैं वृंदावन जाने का सोच रहा था पर गाँववासियों का धर्म के प्रति उत्साह देखकर मुझे तो शेरपुर में ही वृंदावन में होने की अनुभूति हो रही है। प्रतिदिन आने वाले नन्हे नन्हे बच्चो को प्रभात फेरी समिति द्वारा प्रमाण पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नाथूलाल भाटी ने किया आभार प्रवीण गोंड ने माना। इस अवसर पर इंदौर, बड़ौदा, मचुन, कमला खेड़ा, धामनोद, डेलनपुर, गणेशगंज से बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी धनपाल सिंह भंडारी द्वारा दी गई।