निकला भव्य चल समारोह, महिला परिषद ने पढाई गुरुपद महापूजन
निकला भव्य चल समारोह, महिला परिषद ने पढाई गुरुपद महापूजन
पिपलौदा - गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसुरीश्वर जी म.सा.का 195 वॉ जन्मोत्सव एवं 115 वी स्वर्गारोहण तिथि गुरु सप्तमी पर्व पर सकल जैन श्री संघ पिपलौदा द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए।
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि समाजजन द्वारा श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया। साथ ही घर घर गहुली बनाकर दादा गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। चल समारोह मुख्य मार्ग से होते हुवे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पहुँचा जहां प्रभु आरती व दादा गुरुदेव की महाआरती का आयोजन हुआ। चल समारोह में परिषद परिवार द्वारा मास्क का वितरण किया गया। महिला परिषद द्वारा गुरुपद पूजन पढ़ाई गई।
इन्होंने लिया बोलियों का लाभ - गुरु सप्तमी महापर्व के दौरान प्रभु आरती का लाभ प्रकाशचन्द्र कन्हैयालाल बोहरा परिवार जावरा, मंगल दिवो आरती का लाभ शेतानमल बोहरा परिवार रतलाम, दादा गुरुदेव की आरती का लाभ नितेश कुमार नरेंद्र कुमार सुराणा परिवार, पुण्य सम्राट की आरती का लाभ मोहनलाल संजय कुमार बोहरा परिवार इंदौर ने लिया साथ ही आगामी 2023 गुरु सप्तमी पर्व पर नवकारसी व स्वामीवात्सल्य का लाभ स्व.कैलाश बाई चन्दनमल कांसवा की स्मृति में पुत्र सुंदरलाल व सुरेश कांसवा परिवार साखतली द्वारा लिया गया।
लाभार्थियों का हुआ बहुमान - श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम स्थित प्रभु मंदिर में वर्ष 2021 से गुरु सप्तमी 2022 तक के लाभार्थियों का सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष बाबुलाल धींग, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव रमेशचन्द्र बाबेल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, नवयुवक अध्यक्ष महेश बोहरा आदि द्वारा दीपक,आरती, केशर,धूप आदि सम्पूर्ण लाभार्थी मंजुलाबेन घेवर चन्द्र पारेख मुम्बई, स्वामीवात्सल्य लाभार्थी शेतानमल बोहरा परिवार रतलाम, नवकारसी लाभार्थी सुंदरलाल व सुरेशचंद्र कांसवा परिवार साखतली, गुरुपद पूजन लाभार्थी राजेश कुमार बोहरा परिवार रतलाम, प्रभु व गुरु मंदिर के आजीवन पक्षाल लाभार्थी पारसमल धींग परिवार राकोदा, गुरु मंदिर में दीपक लाभार्थी मंजुला बेन नांदेचा रतलाम, आरती लाभार्थी प्रकाशचंद्र धींग परिवार गुड़रखेड़ा, धूप लाभार्थी विजय कुमार कन्हैयालाल बोहरा परिवार रतलाम, केशर लाभार्थी लीला बेन भंवरलाल तेजीवत परिवार छोटी सादड़ी का बहुमान किया गया। संचालन पूर्व वाटिका उपाध्यक्ष शिखर बोहरा ने किया। रात्रि 7.30 बजे नवयुवक परिषद द्वारा दादावाड़ी में गुरुदेव की महाआरती की गई।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें