बाराखेड़ा के समीप पुलिस व आरोपी में हुई मुठभेड़ मामले में पिपलौदा पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज।



पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बाराखेड़ा के समीप पुलिस व रतलाम गोली गांड के मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ मामले में पिपलौदा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज  किया है।जाँच अधिकारी उपनिरीक्षक रघुवीरसिंह जोशी ने बताया कि रतलाम में हुई गोली कांड के मुख्य आरोपी अकबर घोषी को पुलिस प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर  नागदा ले जा रही थी तभी बाराखेड़ा के समीप अकबर घोषी ने बाथरूम के लिए गाड़ी रुकवाई और आरक्षक दिलीप के अंडकोष पर लात मारकर घायल कर दिया तथा पुलिस की बन्दूक लेकर भागने लगा।जिसके बाद पुलिस के अन्य जवान तथा आरोपी में मुठभेड़ हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में आरक्षक दिलीप की रिपोर्ट पर अकबर घोषी पिता मोहम्मद सुल्तान घोषी निवासी रतलाम के विरुद्ध धारा 394,397,353,332, तथा 224 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।