नितेश राठौड़
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्यो का कार्ड वितरण कर पत्रकार संघ की बैठक हुई
सैलाना। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकार संघ के नवीन सत्र की बैठक सैलाना में आयोजित हुई । इस बैठक की अध्यक्षता पत्रकार संघ रतलाम के जिला अध्यक्ष राकेश सोनी, मुख्य अतिथि पत्रकार संघ रतलाम के जिला उपाधक्ष मुकेश चौधरी, विशेष अतिथि लेवेंद्र सिंह रहे।एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (पत्रकार संघ सैलाना) की इस बैठक में नवीन सत्र में सदस्यों के परिचय पत्र वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी एवम लेवेन्द्र सिंह द्वारा अपने विचार साझा किया। बैठक में आगामी सत्र में यूनियन के कार्यक्रम करने संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत मालवीय, ब्लॉक महासचिव नितेश राठौड़, सुनील परिहार, बुरहान लुकमानी, ब्रजेश राठौर, आनद बैरागी,भानुप्रताप सिंह, विजय बैरागी, प्रभात शर्मा, रतन परिहार, पवन राव, सहित आदि यूनियन पदाधिकारी, पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील परिहार ने किया व आभार कृष्णकांत मालवीय माना।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें