नितेश राठौड़

घटिया निर्माण कर रहे हो कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ऑडिटोरियम निर्माण की खराब गुणवत्ता पर  इंजीनियर से बोले



रतलाम 27 जनवरी 2022 कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम 27 जनवरी को जिले के सैलाना पहुंचे वहां एकलव्य आवासीय परिसर स्कूल परिसर में 1 करोड़  रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे ऑडिटोरियम निर्माण का निरीक्षण किया घटिया निर्माण पर सख्त नाराज हुए कलेक्टर ने तत्काल उज्जैन पदस्थ इंजीनियर श्री चौधरी को कॉल की और बोले कि इतना घटिया निर्माण कर रहे हो शासन के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है यदि  क्वालिटी ऐसी  ही बनी रही तो निलंबित हो जाओगे कलेक्टर ने इंजीनियर को तत्काल रतलाम आने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए इस दौरान सैलाना एसडीएम  श्रीमती कामिनी ठाकुर भी मौजूद थीं