नितेश राठौड़
बिना मास्क पहने दुकानदार व वाहन चालको पर की कार्रवाई।
सैलाना (निप्र) कोरोना की तीसरी लहर सर पर होने के बावजूद अभी भी प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी कई लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। इधर बाजार में बिना मास्क पहने कई दुकानदार व्यवसाय कर रहे हैं। वाहन चालक भी अधीकतर बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार दोपहर प्रशासनिक अमला सड़क पर उतरा। अमले में समझाइश के साथ चालानी कार्रवाई भी की।
अनुविभागीयअधिकारी कामनी ठाकुर, तहसीलदार आनंद जायसवाल, थाना प्रभारी जितेंद्र कनेश, सहायक राजस्व निरीक्षक दौलतराम मकवाना, बीएलओ हरिश चौहान, प्रधान आरक्षक एम एस यादव, गलसिंह सिसोदिया, दिलीप रावत, सूर्यपाल सिंह पवार आदि ने सदल बल शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया तथा नगर मे बिना मास्क के घूमने वाले नागरिकों तथा दुकानदारों से 46 चालान बनाकर 6250 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने के लिए आम नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग, मुंह पर मास्क तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। और कहा कि दुकानदार को एक बार समझाइश के बाद भी अगर कोविड-19 का पालन नहीं करते हैं तो दुकान को भी सील करदी जाएगी।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें