नितेश राठौड़
बुथ विस्तारक योजना के तहत सैलाना विधानसभा की कार्यशाला सम्पन्न
सैलाना। बूथ विस्तारक योजना को लेकर सैलाना विधानसभा की कार्यशाला कुमावत धर्मशाला मे संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा की हर पार्टी की मजबूती उसके बूथ से होती है। बूथ के जितने पर ही हम पार्टी और अपनी जीत समझते है । इसलिए हमे अब और मेहनत से कार्य करना पड़ेगा। कार्यशाला के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि संगठन और नेतृत्व को मजबूत करने के लिए बूथ का मजबूत होना जरूरी है। इसलिए हम सभी को मिलकर बूथ को मजबूत करना पड़ेगा। मुख्य वक्ता के रूप में पुर्व विधायक बड़नगर मुकेश पंड्या ने कहा कि विश्व के बड़े दल बनने में बूथ की अहम भूमिका रही है । बूथ के मजबूत होने के कारण ही हमारी मध्यप्रदेश और केंद्र में सरकार हे आगामी चुनाव में बूथ प्रतिशत बड़ाने के लिए हम सभी को एक जुट होकर कार्य करना पड़ेगा । बुथ विस्तारक योजना विधानसभा प्रभारी प्रकाश ग्वालियरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को 10 दिन 20 घंटे कार्य करना है। और सभी बूथों पर अपनी सक्रियता के साथ करना पड़ेगा। आईटी विधानसभा प्रभारी अनुकूल सोनी द्वारा बुथ विस्तारको को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए हमे अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताना भी है। ओर भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और सिद्धांत से भी अवगत कराना है। क्योंकि हम सिर्फ राजनीति ही नही अपितु समाजहीत बात करते है।
बैठक में जिला महामंत्री तथा पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भाटी, जिला मंत्री किर्तीशरण सिंह, जिला मंत्री सोना शर्मा,पुर्व मंडी अध्यक्ष डाक्टर विजय चारेल, प्रदेश मंत्री नारायण मईडा, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभुसिंह गणावा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम बोरिया, मण्डल अध्यक्ष सैलाना श्याम धाकड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, प्रशांत अग्रवाल, बापूसिंह, अंबाराम गरवाल, आदि मंच पर उपस्थित थे।कार्यशाला का संचालन भूपेन्द्र जायसवाल ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड ने माना ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें