खुशी एक पहल संस्था के द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दंत आयुष परिसर शास्त्री नगर रतलाम में किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. नेहा पावेचा, संस्था अध्यय हरीश जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शिविर में 133 नागरिकों के दांतो का परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाई भी दी गई। शिविर में आए सभी अतिथियों का संस्था के लक्ष्मीनारायण शर्मा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। समिति सचिव अमन माहेश्वरी ने बताया कि डॉ नेहा पावेचा ने दांतों की जांच की और उन्हें ब्रश करने का तरीका बताया। दांतो का परीक्षण खराब दाढ़ निकाली गयी, दांतो की सफाई, दांतों की सुरक्षा तथा देखभाल से संबंधित आवश्यक उपचार और सलाह दी गयी। मुख्यातिथि रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि दांत शरीर का आवश्यक अंग होने के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाता है। दांतों की समस्या एक आम समस्या है। दांतों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। संस्था अध्यक्ष हरीश जोशी द्वारा परिसर में लगाए निशुल्क दंत शिविर के सभी आयोजकों को साधुवाद दिया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर अंजू सूर्यवंशी व नवोदित बैरागी न उपस्थित रहकर स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में खुशी एक पहल के अध्यक्ष हरीश जोशी, सचिव अमन माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हार्दिक अग्रवाल, निखिलेश सोनी, मयूरेश व्यास, यज्ञेश व्यास, अली अजगर , कैफ़ मन्सूरी, मयंक मित्तल, कर्तव्य बैरागी, मुस्तफा मन्सूरी , लखन सिलावट, सलोनी पावेचा, जयमाला चौधरी, सोनू मेहता, सोनाली सोलंकी, शिवांगी आचार्य, हिमांशी प्रजापत, ऋदम उपाध्याय उपस्थित थे।