संयुक्त पत्रकार संगठन ने दिया ज्ञापन
पत्रकार को कवरेंज से रोका
तहसील के पत्रकार ने दिया ज्ञापन
पिपलौदा - शा.हाई स्कूल बछोड़िया के प्रभारी प्राचार्य गोवर्धन वाकतरिया द्वारा पत्रकार को कवरेज से रोकने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर संयुक्त पत्रकार संघ पिपलौदा तहसील के पत्रकारों ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर प्राचार्य पर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का कवरेज करने गए पत्रकार राहुल दास बैरागी को वहां बिना मास्क के उपस्थित प्रभारी प्राचार्य वाक्तरिया ने कवरेज से रोक कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जबकि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारीयो व कलेक्टर द्वारा मास्क को लेकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्राचार्य द्वारा प्रेस परिषद के विपरीत होकर सूचना के अधिकार का खुले रूप से उलंघन किया गया। संगठन ने प्रभारी प्राचार्य पर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रफुल जैन,सुनील जोशी,जितेंद्र बाबेल,एजाज शेख,दीपक सांकला,अर्जुन पाटिदार, जियाउद्दीन कुरेशी,सोमेश सांखला आदि उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें