नितेश राठौड़
सड़क दुर्घटना में कालिका माता मार्ग निवासी एक महिला की मौत
सैलाना (निप्र) शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में कालिका माता मार्ग निवासी एक महिला की मौत हो गई मृतक का अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर सैलाना से रतलाम इलाज हैतु जा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल टक्कर मारने वाली कार चालक का पता नहीं चला है।
दोपहर लगभग 1:00 बजे कालिका माता मार्ग निवासी मनीषा पत्नी दिनेश परिहार उम्र 40 वर्ष अपने भाई रतलाम निवासी योगेश चौहान के साथ अपने इलाज के लिए रतलाम जा रही थी रास्ते में हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने एक तेज गति काम ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी टक्कर से पीछे बैठी मनीषा नीचे सड़क पर गिर गई फिर तेज गति कार महिला को रोगते हुए निकल गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर आए और मनीषा को अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चालक योगेश चुकी साइड में गिरा था। इसलिए बच गया योगेश ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन का थायराइड का इलाज चल रहा था इसलिए वहां उसे डॉक्टर को दिखाने रतलाम ले जा रहा था और यह हादसा हो गया।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनिष्क ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है फिलहाल कार चालक फरार है वह कार भी पुलिस के हत्थे नहीं लगी है जल्द ही कार बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें