नितेश राठौड़
बिना औषधि के रोगों का उपचार आज की आवश्यकता है सैलाना में सात दिवसीय चिकित्सा शिविर प्रारंभ
सैलाना- मानव शरीर में बीमारी होना आम बात है लेकिन कई बार बीमार व्यक्ति इलाज के दौरान अधिक दवाइयों के सेवन से परेशान होकर अपनी बीमारी से भी उबर नहीं सकता। ऐसी स्थिति में किसी भी बीमारी का बिना औषधी के उपचार करना आज की आवश्यकता हो गई है।
यह विचार जैन धर्मशाला सैलाना में एक्यूप्रेशर वाइब्रेशन एवं सुजोक
थेरेपी से चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए। जैन धर्मशाला प्रबंधन समिति, जैन जागृति मंच एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा सैलाना द्वारा दिनांक 10 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित सात दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गले का रोग,शुगर,लकवा (पेरालायसिस), कान, पुरा सरदर्द साईटिका, आंख,नाक,लम्बाई बढ़ना, गैस, मस्सा बवासीर,
कब्ज,घुटनों का दर्द, सरवाईकल दर्द, मानसिक तनाव,मोटापा, कमर दर्द,डिप्रेशन,ब्लडप्रेशर, जोड़ों का दर्द,हाथ पैरों में झुनझुनी होना आदि रोगों का इलाज बिना दवाई के एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं सुजोक थेरेपी से किया जाएगा। आयोजक मंडल ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस अवसर का लाभ उठावे तथा अपनी बीमारी का इलाज बिना दवाई के करवा वे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अशोक चंडालिया, धनसुख सुराणा, करुण संघवी, राजेश सियार,कांतिलाल राठौड़, संजय तातेड़, गंभीरमल चंडालिया पीयूष जैन,अजय कोठारी, यशपाल मेहता,अंकुश संघवी, कांतिलाल कुमावत, राधेश्याम पांचाल, इन्द्रेश चण्डालिया,निलेश गांधी सहीत कई लोग उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें