नितेश राठौड़

कोरोना का तीसरा यानी बुस्टर डोज लगना प्रारंभ


सैलाना- कोरोना महामारी को लेकर के सैलाना नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा 60 वर्ष के ऊपर की आयु वाले बुजुर्ग महिला व पुरुषों को कोरोना का तीसरा यानी कि बुस्टर डोज लगना प्रारंभ कर दिया है।

60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग पुरुष व महिला के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी को भी तीसरा बूस्टर डोस लगाया जा रहा है। बताया गया कि जिन बुजुर्ग को कोविशिल्ड का दूसरा टीका लग चुका है। उसको 9 माह बाद उनको कोविन एपलीकेशन के माध्य से सुचित कर तीसरा बूस्टर डोज का टीका लगाया जा रहा है। मोबाइल पर बूस्टर डोज लगवाने का मैसेज देखकर बडी तादातो मे बुजुर्ग महिला व पुरुष कोरोना का तीसरा बूस्टर डोज का टीका लगवाने के लिए पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। दोपहर तक लगभग 22 बुजुर्ग महिला व पुरुष को बूस्टर का डोज चुका है।