विधायक व एसडीएम ने महाविद्यालय, उत्कृष्ट स्कूल, कर्मशाला का निरीक्षण किया 4 जनवरी 22/ शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार समय-समय पर किये जाना आवश्यक है। संसाधन उपलब्ध कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
उक्त विचार विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय, सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय, टाउन हॉल के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति, नगर पालिका जावरा के उपयंत्री सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न स्थानों पर जीर्णोद्धार किया जाना है। आगामी राष्ट्रीय मूल्यांकन के पूर्व जीर्णोद्धार व रंगरोगन कार्य पूर्ण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।
प्राचार्य ए. जी.पठान ने महाविद्यालय के विभिन्न संसाधनों की जानकारी दी। विधायक डॉ पांडेय ने महात्मा गांधी उत्कृष्ट सीएम राईज विद्यालय का निरीक्षण किया। प्राचार्य सुनील भट्ट ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी।अत्यंत प्राचीन विद्यालय भवन के पुरातात्विक महत्व को देखते हुए पुराने स्वरूप को कायम रखते हुए जीर्णोद्धार किया जाएगा। विद्यालय की पुरानी सामग्री को अपलेखन करने व मरम्मत कराये जाने के लिए भी कहा गया।
विधायक डॉ पांडेय व अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रजापति ने धानमंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहाँ सब्जी दुकानदार को व्यवस्थित करने के लिए योजना बनाने पर चर्चा की गई। व नगर पालिका कर्मशाला व पुरानी बावड़ी का भी निरीक्षण किया। प्राचीन बावड़ी को व्यवस्थित कर सौंदर्यीकरण करने की भी योजना बनाने के निर्देश दिए।नगर पालिका टाउन हॉल को भी जीर्णोद्धार कर मूल स्वरूप में रखने पर भी चर्चा की गया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें