प्रसासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाते सोशल डिस्टेंस का मजाक बनाते ग्राम हतनारा के प्रधानाध्यापक, क्लासो में ठूस ठूस कर बैठा दिए विद्यर्थियों को, आधे से ज्यादा बच्चे बिना मास्क के नज़रआए,
जहा कोरोना सने सने अपने पांव पसार रहा है तो शासन प्रशासन भी इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी किये बैठा है! बच्चे नोजवान,या व्रहद्, शासन प्रशासन सभी की चिंता किये हुवे अपना दायित्व निभा रही है ! इसी क्रम में आज दिनाक से पिपलोदा विकास खंड में भी बच्चों को सुरक्षा प्रदान हो सके इस हेतु प्रशासनिक आदेशानुसार वेक्सिनेशन प्रारम्भ किया गया परन्तु शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल हतनारा में जिम्मेदार शिक्षकों द्वारा स्कूल के 15 से 18 साल तक बच्चे को एक बेंच पर चार से पांच पांच बच्चों को बैठाकर रखे हुवे थे ! स्कूल प्राचार्य सुंदरलाल सरोज द्वारा बताया गया है किहमने स्कूल का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुवे है उसमें शाम को ही सूचना डाल दी थी कि खाना खाकर सुबह 9:30 बजे तक क्लास में वैक्सीन लगवाने हेतु उपस्थित होना है! ग्राम हतनारा केंद्र पर लक्ष्य के अनुसार कुल वैक्सीनेशन के 239 डोज़ आए हैं, हमारे सव्वाद दाता ने जब उनसे बच्चों को सोशल डिस्टेंस से बैठाने की बात की तो इस पर उन्होंने तर्क देते हुवे बताया कि जगह की कमी होने और शाला में मात्र तीन ही कक्ष होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है!