अयाना में दो पक्षो में विवाद,पुलिस ने दोनों पक्षो के विरुद्ध किया प्रकरण दर्ज।



पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आयना में दो पक्षो में विवाद हो गया।पुलिस ने दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।पिपलौदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अयाना निवासी अंतरसिंह पिता देवीसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि आरोपी पक्ष यशवन्त सिंह पिता देवीसिंह और गजराजसिंह पिता जशवनसिह ने मोहर्रम डालने की बाद पर विवाद किया तथा गाली गलौच करते हुए मेरे व मेरे लड़के के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।अंतरसिंह की रिपोर्ट पर जशवन्तसिंह तथा गजराजसिंह के विरुद्ध गाली गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।वही मामले में यशवनसिह पिता देवीसिंह ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि आरोपी पक्ष के अंतरसिंह पिता देवीसिंह,जीवनसिंह पिता देवीसिंह और निर्मलसिंह पिता अंतरसिंह ने खेत की मेड खोदने की बात को लेकर विवाद किया और गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी वही घर के कवेलू और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की।मामले में यशवनसिह की रिपोर्ट पर आरोपी अंतरसिंह,निर्मलसिंह और जीवनसिंह के विरुद्ध गाली गलौच,मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित आईपीसी की धारा 427 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।