नितेश राठौड़
शासकीय कार्यालयो में हुआ झंडा वंदन
सैलाना। 73 वा गणतंत्र दिवस पर नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों मे हर्षोल्लास से मनाया लोगो ने एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी।
यहा-यहा हुआ झंडा वंदन
नगर परिषद में ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता जितेंद्र सिंह राठौर द्वारा किया गया। बस स्टैंड पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष विजय गेहलोत, दीनदयाल परिसर पर पूर्व विधायक संगीता चारेल, पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह कनेश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ जितेंद्रसिंह रायकवार, जनपद पंचायत में सीईओ बलवंत सिंह नलवा, कृषि उपज मंडी मैं मण्डी सचिव किशोर कुमार नरगावे, एसडीएम कार्यालय पर अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर, एसडीओपी कार्यालय पर संदीप कुमार निगरवाल, कोर्ट परिसर में न्यायाधीश सपना भारती कतरोलिया व गजेंद्र रावत तथा सब जेल सैलाना मे अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर ने द्वारा झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। कोरोना की गाईड लाईन के कारण कही भी सामुहिक कार्यक्रम नही हुए। अपने-अपने कार्यालयों पर झंडा वंदन के समय सोशल डिस्टेंस व मास्क का ध्यान रखकर ध्वजारोहण किया गया।
मिसा बंदी का किया सम्मान
एसडीएम कामिनी ठाकुर, तहसीलदार आनंद कुमार जायसवाल एवं ने मिसा बंदी शांतिलाल संघवी का घर जाकर शाल, श्रीफल देकर पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग/ नगर परिषद सैलाना के कर्मचारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें