नितेश राठौड़
घायल उल्लू को वन विभाग में छोड़ा
सैलाना । मूक प्राणियों की रक्षा के लिए नगर के जीव मैत्री परिवार आगे आ रहा हैं। इंद्रेश चंडालिया को सोमवार सुबह करीब साढे आठ बजे प्रकाश पाटीदार का फोन आया ओर प्रकाश ने दृष्टि वाले को बताया कि नेहरू मार्ग में निरंजन प्रजापत के घर के आगे देख जंगली उल्लू घायल अवस्था में तड़प रहा है।
तो चंडालिया तत्काल अपने मित्रों की सहायता से वन विभाग अधिकारी लखन सिसोदिया को फोन लगाकर उल्लू को वन विभाग ले गये । वहा अधिकारियो ने उल्लू के शरीर और पाॅव मे थोडी थैरेपी की ओर खुला फॉरेस्ट के जंगल मे छोड़ा तो उल्लू उडकर जंगल मे उनकी नजरो से ओझल हो गया ।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले एक सूखे कुएं में नेवला गिर गया था। नेवला काफी मशक्कत करने के बाद भी कुए से नहीं निकल पा रहा था । जिसकी जानकारी इंद्रेश चंडालिया को मिली थी तब चण्डालिया ने अपनी टीम को साथ लेकर सकुशल बाहर निकाल कर उसे जंगल में छोड़ा था।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें