हतनारा में निकला पथ संचलन, ग्रामीणो ने किया स्वागत
पिपलौदा - तहसील क्षेत्र के ग्राम हतनारा मे कदमताल के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए गाँव का भ्रमण किया। शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हतनारा से प्रारम्भ पथ संचलन नई आबादी, सैलाना रोड शिव मंदिर बोर वाली कुई, ढाबा चौराहा, हनुमान मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुचा।पथ संचलन का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला कार्यवाह दिगपाल सिंह ने भारत के प्राचीन इतिहास व संघर्ष को याद करते हुए उन क्रांतिकारियों को भी याद किया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस देश के लिए दी तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर भी जोर दिया साथ ही संघ की शाखा में एक घंटा प्रतिदिन समय देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला प्रचारक अंकित सोलंकी, जिला संघचालक नंदराम पाटिदार, जिला ग्राम विकास संयोजक भगवतीलाल, नगर खंड कार्यवाह देवीलाल धनगर, उपखंड कार्यवाह राहुल पाटीदार सहित संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।