आदिवासी की भूमि गैर आदिवासी को विक्रय का मामला कलेक्टर ने नामांतरण निरस्त करने के निर्देश दिए
08 जनवरी 2022/ जिले की रतलाम तहसील के ग्राम इसरथूनी स्थित आदिवासी की भूमि गैर आदिवासी को विक्रय करने के मामले में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसीलदार द्वारा किए गए नामांतरण निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। भूमि के बगैर विधिवत परीक्षण रजिस्ट्री किए जाने पर कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए संबंधित उपरजिस्ट्रार तथा नायब तहसीलदार तहसील रतलाम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें