जरूरत मंद के लिए अदनान शेख ने मेडिकल कॉलेज से ब्लड बैंक रतलाम में जा कर किया अपना प्रथम रक्तदान
जरूरत मंद के लिए अदनान शेख ने मेडिकल कॉलेज से ब्लड बैंक रतलाम में जा कर किया अपना प्रथम रक्तदान
निप्र एजाज़ शैख़
बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था के रक्त योद्धाओं द्वारा लगातार अपनी सेवाएं देने में कभी कोई कसर नही छोड़ी चाहे परिस्थिति कैसी भी हो । कोरोना काल हो या कोई सा भी मौसम हो समिति के रक्त योद्धा अपनी सेवा देने में नही चूकते है । समिति की पिपलोदा शाखा के शाखा प्रबंधक एजाजुद्दीन शेख जी के सपुत्र अदनान शेख जी जो कि निरन्तर अपनी सेवा देने में अग्रणी रहते है चाहे जागरूकता अभियान हो या रक्तदान , अदनान जी को जैसे ही पता चला कि रतलाम में किसी को ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है और काफी परेशान है अदनान जी 20 मिनिट में रक्तदान करने पहुच गए वो भी किसी अनजान की । लोग अपनो के लिए जो नही करते वो बड़ावदा सेवा समिति के रक्तयोद्धा अनजान के लिए करते है । बड़ावदा सेवा समिति के प्रबंधक प्रवीण व्यास जी ने एजाज जी व उनके सपुत्र को समिति की तरफ से धन्यवाद दिया और लोगो को सन्देश देना चाहा कि आप सिर्फ जीते जी रक्तदान कर सकते है
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें