जावेद हबिब के खिलाफ सेन समाज ने दिया ज्ञापन महिला के सिर में थूककर बाल काटते हुए वीडियो हुआ था वायरल
पिपलौदा - हेयर आर्टिस्ट जावेद हबिब के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व उसके द्वारा संचालित सैलून को तत्काल बंद करने को लेकर सेन समाज पिपलौदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार की अनुमति से राजस्व निरीक्षक दिनेश टोकरे को ज्ञापन दिया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केश शिल्पी बोर्ड संचालक अतुल गौड़ ने बताया कि हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जावेद हबीब एक महिला के सिर में थूककर बाल काटते हुए दिखाई दे रहा था जो कि एक घृणित कार्य है वीडियो में थूकने के लिए जावेद हबीब के द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि यदि आपके सेलून में पानी नहीं है तो आप थूक सकते हो इससे जावेद हबीब की ओछी मानसिकता का पता चलता है सैलून का कार्य सेन समाज (केश शिल्पियों) का पुश्तेनी कार्य है समाज बंधु इसे सेवा के रूप में करते हैं किंतु जावेद हबीब द्वारा किया गया कार्य समाज के कार्य को बदनाम करने व नीचा दिखाने जैसा है।जिला प्रवक्ता गौरव टांकवाल ने बताया कि जावेद हबीब के इस घृणित कार्य से संपूर्ण समाज में आक्रोश है और सबकी भावना आहत हुई है पूरा समाज इस कृत्य कार्य कि निन्दा करते हुए जावेद हबीब के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। ज्ञापन देते समय सेन समाज नगर अध्यक्ष रमेश परमार, युवा सेन समाज नगर अध्यक्ष लोकेश परमार, सुनील भाटी, सालगराम परमार, रमेश गहलोत, सतीश राठौर रिंगनोद, सचिन परमार, चिंटू गहलोत, दीपक परमार, पवन परमार, अश्विन गोड़, शेखर गहलोत, यशराज टांकवाल, सुमित परमार,प्रीत डाबी, जैन समाज नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन आदि उपस्थित थे।