कोविड वैक्सीनेशन अंतर्गत 965 लोगों का टीकाकरण किया गया
जनवरी 2022/ रतलाम जिले में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के मोरबीडीटी से संबंधित लोगों का प्रिकॉशन डोज़ टीकाकरण किए जाने संबंधी गतिविधियां की जा रही है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार रतलाम जिले के समस्त हेल्थ केयर वर्कर , फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का प्रिकॉशन डोज़ 9 माह पूरा होने के आधार पर वैक्सीनेशन किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि इस क्रम में रतलाम जिले के पंचायत परिसर, शासकीय कार्यालयों, परिसरों में कुल 108 स्थानों पर सत्रों का आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्र के दौरान 255 हेल्थ केयर वर्कर, 233 फ्रंटलाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु के 273 लोगों एवं 15 से 18 वर्ष की आयु के 23 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
.
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें