माडल स्कूलों की कक्षा 9 वीं प्रवेश चयन परीक्षा हेतु आनलाईन आवेदन करें



23 जनवरी 2022/ जिला स्तरीय उत्कृश्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय माडल स्कूलों की कक्षा 9 वीं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु प्रवेश चयन परीक्षा हेतु आनलाईन आवेदन पत्र 20 जनवरी से 31 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।
समन्वयक संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने बताया कि आवेदन एम.पी. आनलाईन पर कियोस्क या स्वयं ड़ेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से समस्त शुल्क सहित 100 रुपए जमा कर किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। आवेदन के समय विद्यार्थी की कक्षा 7 वीं की अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि हो तो), आधार कार्ड की छायाप्रति, आधार लिंक से मोबाइल (ओटीपी के लिए) एवं 1 पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
.