जैन के प्रयासो से मिली सफलता करीब 5 लाख की विधायक निधि से वार्ड 04 में बनेंगी 2 सड़क
जैन के प्रयासो से मिली सफलता
करीब 5 लाख की विधायक निधि से वार्ड 04 में बनेंगी 2 सड़क
पिपलौदा - नगर के वार्ड क्रमांक 04 की खवासा गली में निवासियों की वर्षो पुरानी मांग पर वार्ड के पूर्व पार्षद प्रफुल्ल जैन के प्रयास पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने मुहर लगाई और गली में विधायक निधि से सड़क का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। गोरतलब हैकि लम्बे समय से खवासा गली के रहवासी जर्जर सड़क से परेशान थे व समय समय पर इसके निर्माण की माँग भी कर रहे थे वार्ड के तत्कालीन पार्षद प्रफुल्ल जैन व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने विधायक से मिलकर वार्डवासियों की व्यथा बताते हुए चर्चा कर समस्या से अवगत करवाया व विधायक डॉ. पांडेय ने विधायक निधि से उक्त सड़क मार्ग के लिए राशि स्वीकृत कर वार्डवासियों को सौगात दी। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, पूर्व पार्षद प्रफुल्ल जैन, भाजपा वार्ड अध्यक्ष लोकेश परमार, योगेंद्र देराश्री,सचिन परमार,चिराग भंडारी की उपस्थिति में निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। वार्ड के लिए इतनी बड़ी सौगात देने पर रहवासियों ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व पार्षद प्रफुल्ल जैन का आभार माना।
पूर्व पार्षद प्रफुल जैन ने बताया की वार्ड वासियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहा हूं विधायक जी ने वार्डवासियों की समस्या सुन तुरंत स्वीकृति दी है खवासा गली मैं सीसी रोड निर्माण के बाद रामभरोस जी के मकान से इंद्रा जी चेलावत के मकान तक गली में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बाकी शेष रोड का भी प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है वो भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें