वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड़ व नाली निर्माण का हुआ भूमिपूजन 5 लाख 12 हजार की विधायक निधि से वार्ड में बनेंगी 2 सड़क पिपलौदा - नगर के वार्ड क्रमांक 04 की खवासा गली में क्षेत्रीय विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड व नाली निर्माण का शनिवार को भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा व वार्ड 04 के पूर्व पार्षद प्रफुल जैन द्वारा भूमिपूजन कर विधिवत कार्य प्रारम्भ करवाया गया। गोरतलब है कि लम्बे समय से खवासा गली के रहवासी जर्जर सड़क से परेशान थे व समय समय पर इसके निर्माण की माँग भी कर रहे थे वार्ड के तत्कालीन पार्षद प्रफुल्ल जैन व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने विधायक डॉ पांडेय से मिलकर वार्डवासियों की व्यथा बताते हुए चर्चा कर समस्या से अवगत करवाया था जिस पर विधायक डॉ. पांडेय ने विधायक निधि से उक्त सड़क मार्ग के लिए राशि स्वीकृत कर वार्डवासियों को सौगात दी। *विधायक ने समस्या सुन तुरंत दी स्वीकृति* पूर्व पार्षद प्रफुल जैन ने बताया की वार्ड वासियों से किया हुआ वादा पूरा हुआ है विधायक जी ने वार्डवासियों की समस्या सुन तुरंत स्वीकृति दी वही खवासा गली मैं सीसी रोड निर्माण के बाद वार्ड 04 स्थित रामभरोस जी के मकान से इंद्रा जी चेलावत के मकान तक गली में सीसी रोड का निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा। *ये थे उपस्थित* भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा वार्ड 04 के अध्यक्ष लोकेश परमार, ठेकेदार सुनील सांखला, वार्ड के श्याम धनगर, सचिन परमार, जितेंद्र नांदेचा, विशाल धींग, सचिन पटवा, श्याम शर्मा, गणेश मालवीय, विशाल परमार, विनोद धनगर आदि उपस्थित थे। *वार्डवासियों ने माना आभार* - वार्ड के रहवासियों ने वार्ड में इतनी बड़ी सौगात देने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व पार्षद प्रफुल्ल जैन का आभार माना।