जैन ने किया अपना 35वा रक्तदान । मावता में रक्तदान शिविर 34 यूनिट के साथ संपन्न
जैन ने किया अपना 35वा रक्तदान । मावता में रक्तदान शिविर 34 यूनिट के साथ संपन्न
सोमवार को टीम जीवनदाता मंदसौर का 22 वा रक्तदान शिविर मावता में 34 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न हूआ
जिसमें रक्तदान शिविर का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष श्याम सिंह देवड़ा एवं सरपंच प्रतिनिधि भगवती कनगेट रविंद्र सिंह एमपी पुलिस एवं आयोजन समिति मावता द्वारा भारत माता व शहीद भगत सिंह जी की तस्वीर को माल्यार्पण कर किया गया ।
साथ में सर्वप्रथम रक्तदान कमलेश पाटीदार द्वारा किया गया साथ ही गौरव जैन रियावन द्वारा अपना 35 वा रक्तदान किया गया जैन ने बताया कि हर तीन माह में एक बार उनके द्वारा रक्तदान किया जाता है यानी साल में कुल चार बार रक्तदान एक स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है साथ ही जैन ने यह भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक समता अच्छी होती है और शरीर को नई ऊर्जा प्राप्त होती है ।
शिविर के समापन के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये सोलंकी ने टीम जीवनदाता मन्दसौर व मावता का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं टीम के द्वारा मानव सेवा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा के साथ ही टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
शिविर में टीम जीवनदाता के द्वारा रक्तदान कर्ताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी
साथ ही कोविड नियमों का भी पालन किया गया एवं मास्क व सेनिटाइजर का भी वितरण शिविर में किया गया ।
शिविर में टीम जीवनदाता के सदस्य राकेश पाटीदार ओम प्रकाश राठौड़ बेहपुर, पटेल मांगीलाल कुमावत नांदवेल, ईश्वर लाल मांकड़ी,बालमुकंद कुमावत नांदवेल,राकेश कुमावत आदि उपस्थित थे । साथ ही मावता से प्रहलाद राठौड़, मुकेश राठौड़, जगदीश राठौड़, सुरेश राठौड़, सुरेश टेलर, पुस्कर राठौड़, सोनू राठौड़ आदि उपस्थित थे ।
शिविर का संचालन मुकेश राठौड़ ने किया एवं आभार प्रहलाद ने माना ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें