नितेश राठौड़

15 से 18 वर्ष आयु समूह के बच्‍चों को कोवेक्‍सीन का स्‍कूलों में लगाया टीका


सैलाना। नए साल के प्रारंभ मे  सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु समूह के बच्‍चों को टीकाकरण के लिए 14 केंद्रों पर कोवेक्‍सीन का पहला डोज लगाया। वैक्‍सीनेशन के लिए क्षेत्र में 13 स्‍कूली केंद्रों पर टीके लगाए। सैलाना नगर मे शासकीय बालक हाई स्कूल, कन्या शाला तथा कन्या शिक्षा परिसर मे टीकाकरण हुआ। टीकाकरण केंद्र पर बच्चों का पुर्व विधायक संगीता चारेल ने पुष्पो से स्वागत किया। पूर्व विधायक संगीता चारेल ने बताया कि अभियान को मिशन 15-18 नाम दिया गया है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी साधन है। टीकाकरण सत्र स्‍थल पर जाकर पात्र हितग्राही अपना मोबाईल और आधार कार्ड अथवा जन्‍म दिनांक दर्शाने वाला आईडी लेकर सीधे टीका लगवा सकते हैं। बच्‍चों को कोवेक्‍सीन के टीके के दो डोज 28 दिन के अंतर से लगाए जाएंगे। इसके लिए हितग्राही स्‍वेच्‍छा से पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते हैं अथवा केंद्र पर पहुचकर भी रजिस्‍ट्रेशन करवाकर टीका लगवा सकते हैं।


 ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेष डांगे ने बताया टीका सैलाना तहसील के सभी शासकीय स्‍कूलों, निजी स्‍कूलों, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, आदि को चिन्हित कर वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचाव हेतु अनुकुल व्‍यवहार का पालन करना अनिवार्य है । जिसके अंतर्गत मास्‍क लगाना, दो गज की दूरी का पालन करना, अपने हाथों को नियमि‍त रूप से साबुन पानी से धोना, अपने हाथों को ऑख, नाक और मुह से ना छुए, भीड भाड वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, सर्दी, खांसी, बुखार आदि होने पर तत्‍काल सेंपल कराऐं।  

इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, बीईओ नरेन्द्र तिवारी,जेएस हाडा, स्वास्थ्यकर्मी इंदिरा चौहान आदि उपस्थित थे।