तहसीलदारों की कार्य के आधार पर रैंकिंग



23 दिसम्बर 2021/ रतलाम जिले में पदस्थ तहसीलदारों को कार्य के आधार पर रैंकिंग देना कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा आरंभ किया गया है। इसका उद्देश्य तहसीलों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, कार्य गुणवत्ता युक्त हो। माह दिसंबर की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रतलाम ग्रामीण तहसीलदार है।
द्वितीय स्थान पर रतलाम शहर तहसीलदार, तृतीय स्थान पर बाजना तहसीलदार, चतुर्थ स्थान पर आलोट, पांचवें स्थान पर सैलाना, छठे स्थान पर रावटी, सातवें स्थान पर पिपलोदा, आठवें स्थान पर ताल एवं अंतिम नवे स्थान पर जावरा तहसीलदार है। कलेक्टर ने बताया कि आगामी जनवरी माह से जिले के सभी एसडीएम की भी रैकिंग जारी की जाएगी।