भाजपा व संघ ने दी सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि
पिपलौदा - सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित अन्य सैन्य अफसरों के निधन पर भाजपा नगर पिपलौदा द्वारा नगर के झंडा चौक पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। पूर्व न.प. अध्यक्ष अतुल गौड़, प्रकाश जायसवाल,अम्बालाल राव ने शहीद रावत के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें याद किया। नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने बताया कि जनरल विपिन रावत सर्जिकल स्ट्राइक के चाणक्य थे व देश सेवा में उन्होंने ऐसी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। इस मौके पर नरेंद्र पटवा,महेश बोहरा,अंकित जैन,आकाश शर्मा,विकास धनगर,लोकेश परमार,सचिन परमार आदि उपस्थित थे। संघ ने भी दी श्रद्धांजलि नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दायित्ववान कार्यकर्ता अशोक जाट,राहुल राठौड़,प्रीतेश सुराणा,लक्की पड़िहार आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।