पुराने सेडे की रंजिश के चलते महिला पर किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सैलाना थाना के धामनोद पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम दिवेल में एक महिला के साथ में मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले की सुचना आस-पास गांव क्षेत्र में होने पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता धामनोद पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस के निष्पक्ष कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता घर लौट गए। दिवेल निवासी महिला पूनम बाई ने सैलाना थाना में रिपोर्ट की है जिसमें बताया कि 14 दिसंबर मंगलवार को सुबह लगभग 10:00 बजे अपने खेत पर निंदाई कर रही थी तभी खेत का पड़ोसी सलीम उर्फ लाखा पिता रशीद मुझे बुलाने आया तो मैं उसके साथ खेत के सेडे पर गए तो वहां पर पहले से मौजूद नगीना व मेहरून बी खेत पर बोले की तेरे को पच्चास बार मना किया है इस तरफ निंदाई करने मत आया कर व मुझे बोला कि तेरे दोनों बच्चों संदीप व विजय को जान से खत्म कर देंगे। सेडे की पुरानी रंजिश को लेकर मुझे नंगी नंगी गालियां देने लगे जो मुझे सुनने में बुरी लगी मैंने गाली देने से मना किया तो नगीना व मेहरून बी मुझे पकड़ लिया व सलीम उर्फ लाखा ने एक छुरे से मुझे मारा जो मेरे दाहिने हाथ की उंगलियों पर लगा फिर सलीम ने मेरी गर्दन पर पैर रख दिया और नगीना ने मुंह से मेरे बाएं हाथ पर काटा और इतने में रसीद भी वहां पर आ गया और मुझे लाठी से पीठ पर मारा । जिससे मुझे पीठ पर चोट लगी मैं वहां से भागने लगी तो सलीम व नगीना मेहरून बी और रसीद ने मुझे बोला कि आज के बाद हमारे खेत के पास निदाई करने आई तो जान से खत्म कर के टुकड़े-टुकड़े कर पोटली बांधकर तेरे कुएं में डाल देंगे।